दुद्धी बलाक परिसर में कृषि मेला प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।

---Advertisement---

 सेराजुल होदा दुद्धी,

कृषि निवेश मेला प्रदर्शनी का आयोजन दुद्धी सोनभद्र विकासखंड परिसर अंतर्गत क्षेत्र पंचायत सभागार में रवि फसल की अत्याधुनिक औषधि युक्त उन्नत स्वास्थ्य खेती को लेकर कृषि निवेश मेला प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि रंजना चौधरी ने कहा कि निरोग काया और लंबी जीवन के लिए उन्नत जैविक खेती के द्वारा स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है l विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह उर्फ बबलू ने कहा कि सरकार किसानों के विकास के लिए सतत प्रयास इमानदारी पूर्वक कर रही है जिससे आत्मनिर्भर भारत हो सके l पूर्व जिलाजज राजन चौधरी ने किसानों की जागरूकता के लिए आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए अत्याधुनिक खेती अपनाए जाने की बात कही l इस मौके पर प्राकृतिक खेती, स्वस्थअन्न औषधि युक्त पैदा करने की वक्ताओं ने बात किसानों के समक्ष रखी l किसानों को निशुल्क मटर,मूली,सरसों आदि का बीज वितरण किसानों को किया गया l ईस्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फुट, गरम मसाला, गरम मसाला तेजपत्ता, इलाहाबादी अमरूद सफेदा, लौंग,आंवला आदि के स्टाल प्रदर्शनी में लगाए गए l इस मौके पर मंचासीन भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विंढमगंज शेषमणि चौबे पंकज कुमार मिश्र कृषि वैज्ञानिक , डॉक्टर मोहर लाल मुख्य पशु अधिकारी , सर्वेश सैनी, प्रधान गरीबा पाल, संजय कुमार,भोला प्रसाद, सहित प्रगतिशील किसान गौरी शंकर कुशवाहा, हरिचरण,इंद्रावती रुक्मणी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment