हाजी सलीम हुसैन ,सोनभद्र
सोनभद्र/दिनांक 05 नवम्बर, 2022।
जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह द्वारा पूर्व में विभिन्न गांवों में किये गये निरीक्षण के बाद सम्बन्धित विभाग को धान फसल के क्राप कटिंग कराने के दिये गये निर्देश के क्रम में निर्धारित रोस्टर के अनुसार आज ओबरा तहसील के विकास खण्ड चोपन क्षेत्र अन्तर्गत परगना-अगोरी क्षेत्र के ग्राम-गोठानी में क्राप कटिंग कराया गया,
इस दौरान सांख्यिकी निरीक्षक एवं राजस्व निरीक्षक के मौजूदगी में काश्तकार श्री गुलाब मिश्र के खेत जिसका गाटा संख्या-304 एवं 603 में फसल वर्ष-2022-23 में फसलों के उपज अनुमान आकलन के लिए मौके पर जाकर भौतिक रूप से धान फसल का कटान कराया गया तथा धान का तौल भी किया गया, अधिक उपज वाले धान की प्रजाति 6444 उएवं विखागोल्ड पायी गयी। काश्तकार श्री गुलाम मिश्र के खेत में धान की उपज आराजी संख्या-304 में वजन 24 कि0ग्रा0 तथा श्री शोभनाथ खरवार के खेत में 603 आराजी संख्या में धान की उपज वजन 27.300 कि0ग्रा0 प्राप्त हुई है। उक्त धान की उपज निर्धारित क्षेत्रफल 0.0032 हे0 में है। इस दौरान प्र0स0भूलेख अधिकारी श्री सुरेन्द्र नाथ मिश्र, सांख्यिकी निरीक्षक श्री शैलेश तिवारी, राजस्व निरीक्षक श्री अखिेलेश शुक्ल, क्षेत्रीय लेखपाल श्री सरजू प्रसाद यादव, श्री अम्बूज देव पाण्डेय, श्री रामराज यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

