मैंजिक छोटी हाथी खड़े ट्रक में पीछे से घुसी एक की मौके पे मौत,चालक सहित तीन लोग जख्मी।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता
गुरमा/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सलखन में शुक्रवार बीती रात में मैजिक वाहन छोटी हाथी रोड के किनारे खड़ी ट्रक में अनियंत्रित होकर पीछे से घुस गयी, इस हादसे मे एक की मौके पर मौत हो गई जबकी चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगो के सहयोग से गंभीर रूप घायलों को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया वही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत शव को कब्जे में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है की रेणुकूट से मैजिक वाहन सामान लादकर वाराणसी पहुंचा कर वापस रेनुकुट जा रहे थे की जैसे ही शुक्रवार कि रात्रि लगभग ढाई बजे सलखन पहुंची ही थी की मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक मे पिछे से घुस गई।
जिसमें सवार बेचन सिंह 50 पुत्र जागेश्वर निवासी शिवा पार्क रेणुकूट, थाना पिपरी। की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विनीत कुमार पुत्र अनरुद्ध राव, रोहित सिंह पुत्र अखिलेश सिंह और आशुतोष सिंह पुत्र मुक्तिनाथ सिंह निवासी रेणुकूट थाना पिपरी गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस तत्काल मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लोढ़ी लिए भेज दिया घायलों को उपचार हेतू स्थानीय लोगो द्वारा जिला चिकित्सालय भेजा गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment