सेराजुल होदा,
दुद्धी सोनभद्र | स्थानीय कस्बा दुद्धी के रामनगर में स्थित जेपी होटल मे स्वतंत्र पत्रकार समिति दुद्धी की चुनाव से संबंधित एक अहम बैठक मुख्य संरक्षक अमरनाथ जयसवाल व संरक्षक सेराज खान पत्रकार की अध्यक्षता में संपन्न हुई | जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग करते हुए नए चुनाव से संबंधित दिशा निर्देश जारी किए गए | मुख्य संरक्षक ने बताया कि स्वतंत्रत पत्रकार समिति का अगला चुनाव, नगर पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद कराया जाएगा जिसमें समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी | जिसका बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया
| इस मौके पर स्वतंत्र पत्रकार समिति के निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी पत्रकार ,उपाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता पत्रकार, मो• राफे खां पत्रकार ,ओम प्रकाश कुमार पत्रकार ,नंदकिशोर पत्रकार, सेराजुल होदा पत्रकार, राहुल चंदन पत्रकार , दैवी शक्ति राजा पत्रकार ,जितेंद्र प्रसाद पत्रकार मुख्य रूप से उपस्थित रहे |
जे•पी• होटल दुद्धी में स्वतंत्र पत्रकार समिति की बैठक हुई संपन्न |
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, November 4, 2022 11:41 AM
---Advertisement---

