बेखौफ चोरों ने इंटर कॉलेज का समरसेबुल किया चोरी।

---Advertisement---

अशोक मदेशिया
संवाददाता

गुरमा/सोनभद्र।चोपन थाना क्षेत्र के पटवध स्थित राजा बलदेव दास बिड़ला सोन घाटी इंटर कॉलेज के प्रांगण में लगा समरसेबल पंप बुधवार की देर रात आज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली गयी है। गुरूवार की सुबह कालेज खुला तो यह नजारा देख कालेज प्रबंधन मे हडकंप मच गया समरसेबुल चोरी होने से कालेज की वाटर सप्लाई बंद हो गयी।कॉलेज के प्रबंधक का कहना है की इससे पुर्व कालेज से सोलर प्लेट और बैटरी की चोरी हो चुकी है। जिसकी सूचना चोपन थाना को दी गई थी परंतु 6 माह से अधिक समय ब्यतीत हो जाने के बाद भी उक्त सामन की बरामदगी नही हो पायी है। बताया जाता है की हौसला बंद चोरों ने बुधवार की रात्रि में टंकी के नीचे लगे पंप को बाकायदे निकालकर पाइप और केबल के कई टुकड़े किए और समरसेबल चुरा कर ले गए इस समय क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल बना हुआ है जबकि यह एकमात्र ऐसा कालेज है जो यहां के गरीब अंचल के छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं और उनके पेयजल शौचालय तथा अन्य कामों के लिए यही समरसेबुल उपलब्ध था। विद्यालय पर वोटिंग बूथ भी रहती है तथा समय-समय पर पीएसी और सुरक्षाबल भी यहीं पर कैंप करती है। जिसमें विद्यालय प्रबंधन पूरा सहयोग प्रदान करता है लेकिन 1 साल के भीतर या दूसरी चोरी की घटना प्रशासनिक उदासीनता का ही सबब है कालेज के प्रधानाचार्य आरडी सिंह ने चोपन पुलिस को तहरीर सौप कर कानूनी कार्रवाई के साथ चोरी की गयी सामानो की बरामदगी की मांग की है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment