अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र।तहसील ओबरा विधानसभा में बने इसकी मांग व समर्थन में चल रहे धरना प्रदर्शन के तीसरे दिन धरना स्थल ओबरा तहसील प्रांगण में आज एडवोकेट हरिओम सेठ,हरेंद्र सिंह धरना मंच पर बैठे और मांग किया कि लक्ष्मण नगर डाला कोटा में ओबरा तहसील हेतु चयनित भूमि को निरस्त किया जाए और स्थाई ओबरा तहसील भवन का निर्माण ओबरा विधानसभा में ही स्थाई तौर पर किया जाए । ओबरा विधानसभा में ही स्थाई ओबरा तहसील भवन का निर्माण हो इसकी मांग और समर्थन करते हुए रमाशंकर द्विवेदी जिला सह संयोजक भाजपा , विरेश सिंह मंडल उपाध्यक्ष भाजपा , विकास सिंह सभासद भाजपा वार्ड 18 , मनीष विश्वकर्मा वार्ड 9 नगर पंचायत ओबरा ,आनंद पटेल दयालु अपना दल , भोला कनौजिया , नगीना यादव पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य , विमल रंजन सिंह आदि जनप्रतिनिधियों द्वारा धरना मंच से अपने विचार व्यक्त करते हुए अपनी बातों को कहा।
धरना मंच पर सोनांचल बार एसोसिएशन अध्यक्ष रमेश मिश्रा, महामंत्री अनिल मिश्रा, रमाशंकर सिंह यादव,एस के जैन,कपूरचन्द्र पाण्डेय,बुद्धिनारायण जायसवाल, अर्जुन शर्मा, नंदलाल पाठक, विनोद गुप्ता,अनिल चौधरी,चन्द्र प्रकाश शुक्ला, सुरेश सिंह,देवेंद्र जौहरी, नसीम खान, सुशील कुमार पांडेय, उमेश शुक्ला, मिथिलेश तिवारी, अंजली राय , दीपक पांडेय, मनीष मिश्रा,लालचंद्र, आनंद श्रीवास्तव आदि अधिवक्ताओं के संग तहसील ओबरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों के ग्रामवासी,वनवासी वादकारीयों के साथ आम जन- मानस की काफी संख्या मौजूद रहें।
प्रस्तावित तहसील भूमि आवंटन को निरस्त करने की मांग में प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, November 3, 2022 1:33 PM
---Advertisement---

