नगर पंचायत दुद्धी में नाम बढ़वाने में बीएलओ द्वारा कई नाम छोड़े जाने से लोगो मे रोष

---Advertisement---

सेराजुल होदा,

दुद्धी सोनभद्र । नगर पंचायत दुद्धीके सभी वार्डो में नाम बढ़वाने, कटवाने और सुधार करने हेतु बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी जिसमे बहुत लोगों का नाम बीएलओ द्वारा छोड़ दिये गए हैं जिससे लोगो मे रोष व्याप्त है । कई लोगों ने बताया कि नाम बढ़वाने के लिए आधार कार्ड दिया गया था लेकिन बीएलओ द्वारा नाम नही बढ़ाया गया जिससे लोगो को चिन्ता सात रही हैं कि इस बार वोट डाल पाएंगे या नही। वरिष्ठभाजपा नेता डीसीएफ चैयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने बताया कि बीएलओ द्वारा इस बार सक्रियता से आधार कार्ड, फ़ोटो लिया गया लेकिन नाम नही बढ़ाया गया ,जिससे पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं व युवतियों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है। कुछ मतदाताओं ने बताया कि पिछली बार हमने वोट दिया था लेकिन इस बार मेरा नाम ही नहीं है । भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि ने उपजिलाधिकारी महोदय से माँग किया है कि बढ़े हुए मतदाताओं का नाम शीघ्रता से जुड़वाने में सभी बीएलओ को लगाए किसी का नाम छूटने न पाए । नगर के मतदाताओं ने बताया कि बीएलओ को सारे प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं उसके बाद भी अल्लो के लापरवाही से नए लोगों का नाम नहीं बताया जा रहा है जो चिंता का विषय है। होने वाले नगर पंचायत के चुनाव में अपने मताधिकार देने से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई दिए जाएं और जिन मतदाताओं के नाम नहीं जोड़े गए हैं उनका मतदाता सूची में नाम जोड़े जाएं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment