सड़क दुर्घटना : पिकअप व टीयूवी वाहन में आमने-सामने की टक्कर में 9 हुए घायल

---Advertisement---

 

अनिल जायसवाल (संवाददाता)

डाला सोनभद्र–थाना हाथीनाला क्षेत्र के अंतर्गत रेणुकूट हाथीनाला मुख्य मार्ग पर स्थित हथवानी मोड़ के पास पिकअप और टियूवी वाहन में आमने-सामने टक्कर हो जाने से 9 लोग हुए घायल । थाना प्रभारी हाथीनाला रविंद्र प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार के दिन तड़के सुबह में समय लगभग 3:00AM बजे रेणुकूट हाथीनाला मुख्य मार्ग पर हथवानी मोड़ के पास एक पिकअप और टीयूवी वाहन मे आमने सामने टक्कर हो जाने से पिकअप वाहन में सवार चालाक 1- हेमंत कुमार पुत्र नंगघू लाल उम्र 30 वर्ष 2- विवेक कुमार पुत्र अजायब लाल उम्र 30 वर्ष निवासी गण डभाव थाना नैनी जिला प्रयागराज व टीयूवी वाहन मे सवार 1- चालाक – सुशील कुमार सिंह पुत्र गोविंद सिंह सिंह उम्र 30 वर्ष , 2- गोविंद सिंह उम्र 55 वर्ष , 3- आशीष सिंह , 4- सरोज देवी ,5- सोनी सिंह, 6- गायत्री देवी ,7–अंकित सिंह निवासी गण रेणुकूट थाना पिपरी सोनभद्र घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु एंबुलेंस द्वारा हिंडालको हॉस्पिटल रेणुकूट भेजवाया । दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे करा यातायात को बहाल कराया गया ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment