बग्घा सिंह/असफाक कुरैशी
बीजपुर।थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं के सम्भ्रांत नागरिकों की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न की गई। लगभग एक घंटे तक चले इस बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी दुद्धि आशीष कुमार मिश्रा व नवागत प्रभारी निरीक्षक बीजपुर पंकज कुमार सिंह ने उपस्थित जनसमुदाय के हिन्दू व मुस्लिम भाइयों से आग्रह किया कि वे सभी अपने-अपने त्योहार को मिलजुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए। तथा सभी आयोजक समितियों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कोई नई परम्परा की शुरुआत ना करें। समाज के शरारती तत्वों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगा।
बैठक में मुख्यरूप से निरीक्षक अशोक कुमार यादव (क्राइम), उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, ग्राम प्रधानपति बीजपुर विश्राम सागर गुप्ता, बीजपुर बाजार श्री श्री दुर्गापूजा व रामलीला समिति के अध्यक्ष यशवंत सिंह, संदीप गुप्ता विनोद भारती, के.पी पाल,भागीरथी, रामचंद्र गुप्ता, श्याम कार्तिक दुबे, ईश्वरी प्रसाद के साथ विभिन्न ग्राम सभाओं के प्रधानगण आदि के साथ- साथ क्षेत्र के अन्य सम्भ्रांत नागरिक व पूजा समितियों के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

