अनिल जायसवाल
डाला सोनभद्र – ग्राम पंचायत कोटा स्थित पंचायत भवन के पास बन रहा हर घर जल योजना के तहत पानी टंकी पानी के जमाव से कभी भी डूब सकता है ग्रामीणों व स्थानीय में भय व्याप्त है कि ग्राम पंचायत कोटा का पंचायत भवन और साथ-साथ सड़क भी हर घर योजना तहत निर्माण हो रहे टंकी के साथ ना डूब जाए। सरकार की हर घर जल योजना को जिला प्रशासन दिखा रहा ठेंगा , नहीं हो रही सुनवाई
ग्राम पंचायत कोटा में पंचायत भवन के पीछे बहुत पुराना नाला नाला बहा करता था जिससे पहाड़ से आने वाले पानी निकल जाते थे लगभग नाले से 8 से 10 किलोमीटर के रेंज से पानी का जमाव बहाव होता था उसी नाले के सहारे पानी निकला भी करता था अब कुछ लोगों के मिलीभगत से नाले के जमीन को बिजली पावर हाउस से निकलने वाले राखड़ से पाटकर समतलीकरण कर दिया गया लेकिन पानी के निकास की व्यवस्था नहीं की गई जिससे पानी जमा होने के कारण पंचायत भवन व परासपानी संपर्क मार्ग तथा वही बन रहा हर घर जल योजना के तहत पानी टंकी डूबने के कगार पर है
आपको बताते चलें कि नव निर्माण हो रहे पानी टंकी इसी बरसात में चंद 20 दिन पहले पानी जमाव के कारण डूब भी चुका है काम बाधित भी हुआ लेकिन ठेकेदारों के द्वारा जिला प्रशासन तक सूचना दी। आज तक कोई जांच हुआ पानी निकास की समुचित व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराया जा सका ऐसे में स्थानीय ने बताया कि पानी के निकास अति आवश्यक है नहीं तो कभी भी पंचायत भवन और हर घर जल योजना के तहत बन रहा पानी टंकी डूब जाएगा
प्राप्त जानकारी के अनुसार हर घर जल योजना की न्यू पडते समय ही राखड़ से नाला भरने का काम चालू हो गया था जिसकी शिकायत उसी समय जिला प्रशासन को की गई थी फिर भी कोई पहल नहीं की गई आज पानी निकाल की समस्या खड़ी हो गई। ग्रामीणों ने भी लिखित रूप में जिला प्रशासन को अवगत कराया है जो संबंध में अभी कोई जांच नहीं हुई और ना ही पानी के निकासी की व्यवस्था की गई

