वन क्षेत्राधिकारी के कड़े रुख से दहशत मेंअवैध खनन माफिया। अवैध गिट्टी ढोते, ट्रैक्टर सीज। भारतीय वन अधिनियम के तहत् की गई कार्यवाही।

---Advertisement---

 

दीपू तिवारी चकिया संवाददाता

(चकिया चंदौली) चकिया नियुक्त जब से श्री वी. के. पाण्डेय जी ने चंद्रप्रभा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी का कार्यभार संभाला है। खनन माफियाओं की तो शामत आ गई है। खनन माफियाओं में दहशत का माहौल है।
आज दिनांक 24-09-2022 को प्रातः लगभग 2:30 बजे शिकारगंज अनुभाग अंतर्गत ललमनिया पहाड़ी तक नाइट पेट्रोलिंग क्षेत्रीय वन अधिकारी चंद्रप्रभा रेंज वी.के. पाण्डेय के नेतृत्व में किया जा रहा था। पेट्रोलिंग के दौरान, लालमनिया सेंचुरी वन (चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार) सीमा के अंदर ‌अबैध ‌खनन करके उचेहरा–शिकारगंज मार्ग पर परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर, बिना नंबर के, को पकड़ा गया। ट्रैक्टर मय गिट्टी पकड़कर चकिया रेंज परिसर में सीज कर दिया गया। चालक सुजीत कुमार ने अपने बयान में बताया कि ट्रैक्टर के मालिक राजेश यादव पुत्र राम दुलारे यादव निवासी ग्राम प्रतापपुर, पोस्ट -मझवार, जिला चंदौली के कहने पर वन क्षेत्र में खनन करके गिट्टी का परिवहन कर रहा था।
अभियुक्तों द्वारा वन क्षेत्र में अवैध खनन करने से वन्यजीवों का वास स्थल क्षतिग्रस्त हुआ। अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा ५/२६,४१/४२,(उत्तर प्रदेश संशोधन अधिनियम 2000) एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा २७,३९ डी,५०,५१ एवं ५२ ए (१) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। पेट्रोलिंग के दौरान, श्री रिशु चौबे (बन दरोगा), ओमप्रकाश (वनरक्षक), जेपी यादव (वन रक्षक) हमराह थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment