प्रधानमंत्रीसेवा पखवाड़ा कार्यक्रम जाबर तथा बघाडू में बने अमृत सरोवरों पर भाजपाइयों ने किया श्रमदान

---Advertisement---

सेराजुल होदा

दुद्धी सोनभद्र। प्रधान मंत्री सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत दुद्धी मण्डल के जाबर तथा बघाडू ग्राम पंचायत में कार्यक्रम संयोजक मण्डल उपाध्यक्ष धनंजय रॉवत के नेतृत्व में अमृत सरोवरों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान तथा श्रमदान किया !इस दौरान जाबर गांव में मुख्यातिथि के रूप में जिलामंत्री दिलीप पांडे बघाडू गांव में मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने अमृत सरोवर की साफ सफाई कर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया ! उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सात साल पूर्व सफाई अभियान की शुरुआत वाराणसी से की गई थी, जिसका व्यापक असर देश में देखने को मिला। उनके पद चिन्हों पर चलते हुए भाजपा कार्यकर्ता उनके 72वें जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा मना रहा है। इसी के साथ दुद्धी मण्डल के अमृत सरोवरों पर सफाई अभियान चलाया गया है।इस अभियान में मुख्यरूप से शक्तिकेन्द्र प्रभारी रामेस्वर रॉय संजू तिवारी क्षेत्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक नीरज अग्रहरी मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह मनीष जायसवाल मण्डल मंत्री गोरखनाथ अग्रहरी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सुमित सोनी भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष कुमार कुन्दन कोषाध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी शक्तिकेन्द्र संयोजक अजय प्रसाद रमाशंकर गुप्ता बुथ अध्यक्ष धर्मवीर कुमार विकास मद्देशिया चन्द्रशेखर मन्तु प्रजापति संतोष करमजीत यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभय जायसवाल वार्ड सभासद शाहनवाज हुसैन सहित ग्रामवासी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment