सेराजुल हुदा
दुद्धी सोनभद्र | आजादी के 75 वें वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में बनाने के लिए दुद्धी बार संघ ने कस्बे में तिरंगा यात्रा निकालकर स्थानीय लोगों को जागरूक किया | इस दौरान बार संघ ने नगर वासियों को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने व राष्ट्रप्रेम के प्रति प्रेरित किया | कहा कि आप सभी नगर वासि अपने अपने घरों की छतों पर तिरंगा झंडा लगाएं और खुशियों का इजहार करें आज हमारा देश आजादी का 75 वां वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रुप में मना रहा है | हम सभी को इसमें सहभागी बन 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम को सफल बनाना है
| इस मौके पर दुद्धी बार संघ अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट, स्वतंत्र पत्रकार समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी ,दिलीप कुमार पांडे एडवोकेट, पीयूष कुमार अग्रहरि एडवोकेट ,जवाहर लाल अग्रहरि एडवोकेट ,सन्नो बानो एडवोकेट सहित सैकड़ों अधिवक्ता बंधु मौजूद रहे |
दुद्धी बार संघ ने कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को किया जागरूक ||
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, August 13, 2022 10:02 AM
---Advertisement---

