10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
बीजपुर(बग्घा सिंह) स्थानीय पुलिस ने बुधवार को गश्त के दौरान एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया l प्राप्त जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक एन एन सिंह बुधवार को गश्त पर निकले थे तभी चेतवा मोड़ तिराहे पर संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे प्रविंद्र कनौजिया पुत्र मोहन कनौजिया को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया l

