किसान चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता होंगे किसानों की समस्याओं से रूबरू

By:

On: Wednesday, December 23, 2020 1:29 PM

---Advertisement---

किसान चौपाल लगाकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता होंगे किसानों की समस्याओं से रूबरू

सोनभद्र:समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रॉबर्टसगंज नगर के आढ़तीया गोला वार्ड 22 में बैठक कर राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर. 25-12-20 से सपा कार्यकर्त्ता. समाजवादी किसान घेरा व चौपाल लगाकर किसान भाइयों की समस्याओं से अवगत होंगे और भाजपा सरकार की. किसान विरोधी नीतियों से भी अवगत कराएंगे, बैठक को संबोधित करते हुवे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की.माननीय. सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का दिशा निर्देश है की समाजवादी पार्टी कार्यकर्त्ता गांव. गांव जाकर अलाव जलाकर किसान भाइयों के साथ घेरा बनाकर चौपाल के माध्यम से पूर्व में समाजवादी सरकार की उपलब्धियो को भी बताएं और काला कानून कृषि बिल को भी बताने का काम कार्यकर्त्ता करें। बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया गया और चौपाल में पार्टी के नेता गण, सांसद, विधायक मौजूद रहेगे। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बैठक में पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, राजू सोनी, मुन्ना कुशवाहा, गोपाल गुप्ता, हीरा सोनकर, सुरेश अग्रहरी, मँदिप पटेल, सोनू यादव, मोती कोल उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now