संदिग्ध परिस्थितियों में संविदा लाइनमैन की मौत
घोरावल(पी डी)सोनभद्र:स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव निवासी एक संविदा लाइनमैन की मंगलवार की सुबह संदिग्ध हाल में मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना से स्वजनों में मातम छा गया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि बबुन्दर यादव को उसके स्वजन तबीयत बिगड़ने पर सरकारी अस्पताल घोरावल ला रहे थे। रास्ते में उनकी सांस थम गई। स्वजन उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में सीएससी घोरावल के अधीक्षक मुन्ना प्रसाद ने बताया कि मौत का सही कारण पीएम रिपोर्ट से ही पता चलेगा। बताया कि बबुन्दर के पुत्र पिटू ने बताया कि वह सुबह अचानक गिरे और बाद में मौत हो गई

