शरारती तत्वों ने जलाया किसानों का पुआल

By:

On: Saturday, December 19, 2020 7:07 AM

---Advertisement---

शरारती तत्वों ने जलाया किसानों का पुआल।

सोनभद्र:किसान आंदोलन अभी खत्म हुआ नहीं कि किसानों के साथ और अन्याय होनी शुरू हो गई। सोनभद्र जिले के सुकृत चौकी अंतर्गत ग्राम सभा लोहरा में शरारती तत्वों द्वारा 3 किसानों का पुआल जला दिया गया। तीनों घटनाएं एक-एक किलोमीटर के दूरी पर घटित हुआ है। शुक्रवार की रात 11:00 बजे के करीब कुछ शरारती तत्वों के द्वारा प्रेम प्रकाश सिंह का 20 बीघे, शेरू चौहान का 2 बीघा और राम सिंह का 6 बीघा का पुआल जला दिया गया। आग इतनी भयानक थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल था। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा 100 नंबर पर फोन करके इस घटना की सूचना दी गई और तत्काल ही 100 नंबर की गाड़ी वहां पहुंची और उनके द्वारा फायर ब्रिगेड को फोन के द्वारा सूचना दिया गया लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक पुआल जलकर खाक हो गया। लेकिन शेष बचे आग को फायर ब्रिगेड के द्वारा बुझाया गया। पुलिस द्वारा अपराधियों की तलाश जारी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now