मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज

By:

On: Saturday, December 19, 2020 2:03 AM

---Advertisement---

मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धुरकरी गांव की एक महिला ने मारपीट के मामले में शुक्रवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि धुरकरी गांव की रहने वाली नैना ने तहरीर देकर बताया कि उसका पति मजदूरी काम के लिए घर से बाहर गया है। उसी दौरान उसके घर में उसके जेठ राजेश ने किसी बात को लेकर गत दिनों उसे अपशब्दों का प्रयोग किया और वाद विवाद के दौरान लाठी डंडा लेकर उससे मार पीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित महिला नैना (32) का मेडिकल परीक्षण तथा उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया। और मामले में आरोपी राजेश के खिलाफ शुक्रवार को एनसीआर दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच कर रही है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now