टैम्पो व मोटर साईकिल की जोरदार भीडत से एक की मौत,युवती सहित दो गम्भीर रूप से घायल
सोनभद्र: थाना जुगैल क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत जुगैल टोला करियवा मे चोपन-भरहरी हाइवे मार्ग पर टैम्पो व मोटरसाइकिल के टकर से एक कि मौत एक गम्भीर रूप से घायल तत्काल ग्रामीण लोग ने थाना जुगैल को सूचना दिया गया जिससे तत्काल सूचना
मिलते ही थाना जुगैल घटनास्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया और घायल को डायल नं 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया घायल व्यक्ति सुरेश पुत्र निर्मल सिंह निवासी अगोरीखांस चौरा,टैम्पो मे बैठी सवारी गु्ड्डन पुत्री तपेशी निवासी गौरघट्टी अपने बुआ के घर जोरबा जा रही थी जो घायल हो गयी। तीसरा मृतक शिव नन्दन पुत्र सुभाषदंत, जिसकी सूचना पुलिस द्वारा अगोरीखांस प्रधान को दिया गया। घटना स्थल पर उपस्थिति उपनिरीक्षक विजय कुमार
यादव,हे0का0प्रग्या,का0अनिलेश सिंह,का0 सकिल, और अन्य सिपाही, महजुद रहे। सूचना मिलने के बाद बसपा जिला सचिव जितेन्द्र निषाद ने मृतक के परिवार को लेकर घटनास्थल पर पहुचे जिससे मृतक के परिवार मे कोहराम मच गया ।

