जरहा रेंज के रेंजर का संरक्षण प्राप्त निजी चालक क्षेत्र में कर रहा खुलेआम अधिकारी गिरी
निजी चालक वन विभाग का स्वयं अधिकारी बन सम्मानित व्यक्ति को फोन पर दे रहा धमकी, कौन है जिम्मेदार!
बीजपुर(बग्घा सिंह)सोनभद्र ।रेनुकूट वन प्रभाग रेनुकूट के जरहा रेंज के अधिकारी का निजी चालक क्षेत्र में चाहे खनन हो या जमीन कब्जा कराने की सौदा सब इनके जीमें अधिकारी स्वयं अपना जिम्मेदारी दे रखा हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वन कर्मी द्वारा अपने बिट में सुरछा खाई खोदवाया गया है जिससे क्षेत्र में खनन ना हो सके। इसी मामले को लेकर निजी चालक आगबबूला हो गया। आवेश में आकर स्वयं फोन कर निर्दोष सम्मानित व्यक्ति को फोन पर धमकी देने लगा कि अपने ड्राइवर को समझा दीजिए नहीं तो हमारे वन क्षेत्र में सुरक्षा खाई कहीं खोदेगा तो गाड़ी हम सीज कर देंगे और जहां आपको सोर्स लगाना है लगा लीजिएगा आप के खिलाफ कार्रवाई करेंगे गौरतलब हो कि एक प्राइवेट निजी चालक को इतना बोलने की हिमाकत कैसे हो गई यह अफसोश जनक बात है आखिरकार साहब के निजी चालक का स्वयं खनन कर्ताओं से सेटिंग -गेटिंग कर क्षेत्र के खनन कर्ताओं को अपनी मर्जी से क्षेत्र में खनन कराने की अनुमति देता हैं जिससे वह खुलेआम धमकी ऑडियो में दे रहा है फिर भी इन सब मामलों से सम्मानित व्यक्ति का कोई लेना देना नहीं है इसके बावजूद भी उनसे अपमानजनक तरीके से निजी चालक ने सेल फोन पर बात की । उच्चाधिकारी ऐसे मनबढ़ ,सरहंग व बेलगाम निजी चालक पर कब करेंगे कार्रवाई । इस बाबत जरहा रेंज के रेंजर मो० जहीर मिर्ज़ा से पत्रकारों ने सेल फोन पर फोन कर पक्ष जानने की कोशिश की तो फोन उठाना मुनासिब नहीं समझे जिससे उनका पक्ष नहीं मिल सका ।

