पत्नी व तीन मासूम बच्चे की खोज में निकला पति,पति ने लगाई गुहार

By:

On: Wednesday, November 11, 2020 2:58 PM

---Advertisement---

पत्नी व तीन मासूम बच्चे की खोज में निकला पति,पति ने लगाई गुहार

सोनभद्र : राब‌र्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव से चार नवंबर को संदिग्ध हाल में लापता पत्नी व तीन मासूम बच्चों को खोजने की गुहार सुभाष पुत्र रामा ने पुलिस से लगाई है। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय को दी गई तहरीर में सुभाष ने बताया है कि उसकी शादी जोकाही गांव की तारा से 12 वर्ष पूर्व हुई थी। वह पेशे से चालक है। चार नवंबर को वह वाहन लेकर वाराणसी गया था। देर रात जब वह घर पहुंचा को दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर अंदर जाने पर मालूम हुआ कि पत्नी बच्चों के साथ ही गहने, कपड़े व तीन

हजार रुपये भी गायब है। सुभाष ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव की एक महिला व उसकी मां पर शक जाहिर किया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। सुभाष ने पत्नी तारा, पुत्री साक्षी (11) व सविता (7) एवं पुत्र श्रवण (9) के लापता होने की सूचना दी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now