खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम का लगातार छापेमारी जारी,3 दुकानों से लिए सैम्पल

By:

On: Wednesday, November 11, 2020 2:37 PM

---Advertisement---

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम का लगातार छापेमारी जारी,3 दुकानों से लिए सैम्पल

सोनभद्र(हाजी सलीम हुसैन) खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम का लगातार छापेमारी जारी है छापेमारी की टीम ने बुधवार को दुद्धी, मुर्धवा ,रेणुकूट में कई दुकानों पर छापेमारी की। छापे से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बन गई और कई दुकानदार टीम के पहुंचने से पहले ही शटर बंद कर भाग गए। टीम के सदस्यों ने कई दुकानों से अलग-अलग खाद्य पदार्थों का नमूना लेकर उसे जांच के लिए भेजा है। अभिहित अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि खोवा, खाद्य तेल एवं वनस्पति घी, विभिन्न प्रकार की मिठाईयों, रंगीन मीठे खिलौने आदि खाद्य पदार्थ में मिलावट पर विशेष अभियान चलाया है।

तीन दुकानों से खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दुद्धी बाजार स्थित काशी विश्वनाथ मिष्ठान भंडार से खोवा, अलवेला स्वीट्स से कलाकंद मिठाई, मुर्धवा मोड़ व रेनुकूट बाजार से बुंदी का लड्डू का नमूना लिया गया। नमूने को जांच के भेज दिया गया है। इसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, सोनभद्र, मयंक शंकर दूबे, प्रमोद कुमार सोनकर आदि मोजुद थे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now