खिलाड़ियो की पहल पर स्थानीय स्टेडियम मे हुआ सैनिटाइजेशन और कीटनाशक का छिड़काव

By:

On: Sunday, November 1, 2020 7:02 AM

---Advertisement---

खिलाड़ियो की पहल पर स्थानीय स्टेडियम मे हुआ सैनिटाइजेशन और कीटनाशक का छिड़काव।

ओबरा(अशोक कन्नौजिया)स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम ओबरा मे सैनिटाइजेशन और कीटनाशक के छिड़काव को लेकर के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रशांत मोहन यादव द्वारा वार्ड 18 के सभासद विकास सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर स्टेडियम में सैनिटाइजेशन एवं कीटनाशक के छिड़काव की मांग की गई जिस पर सभासद विकास सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेडियम में सैनिटाइजेशन और कीटनाशक का छिड़काव करवाया। मौके पर प्रशांत यादव ने कहा कि अंबेडकर स्टेडियम ओबरा में खिलाड़ियों के साथ-साथ तमाम नगरवासी भी आते हैं और कोरोना संक्रमण के साथ साथ कीड़ों से भी लोगों को खतरा है, इसलिए यहां पर सैनिटाइजेशन अत्यंत आवश्यक है।सुमित वर्मा ने सभी खिलाड़ियों की तरफ से सभासद विकास सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मौजूद रहे खिलाड़ी मनीष विश्वकर्मा, कुंदन यादव, रितेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now