सेराजुल होदा
दुद्धी/ सोनभद्र| दुद्धी के ऐहतहासिक भरत मिलाप का आयोजन कल गुरुवार की देर शाम श्री संकट मोचन मंदिर प्रांगण में विकास क्लब दुद्धी के तत्वाधान में किया गया जहां इस भरत मिलाप के दुद्धी की हजारों जनता साक्षी बने| भरत मिलाप में मंचन रामलीला नाट्य मंडली के कलाकारों द्वारा किया गया| जहां राजा भरत अयोध्या नगरी में प्रभु श्रीराम के 14 वर्षों की वनवास पूर्ण कर लंका से आने की प्रतीक्षा कर रहे होते है और जैसे ही भगवान राम के अयोध्या आने की सूचना उन्हें मिलती है वे फुले नही समाते है और दौड़ते हुए प्रभु राम के पास पहुँच कर रोते हुए श्री राम के गले लगाते है और उनके चरणों को पखारते हुए राज सिंघासन पर बैठाते है| भरत के प्रभु श्रीराम के साथ आगाध प्रेम देख कर दर्शक गण अभिभूत हो गए लोगों की आंखे नम हो गयी|
इसके बाद श्रद्धालुओं ने बारी बारी से श्रीराम सीता की आरती उतारी और आशीर्वाद लिया| इस मौके पर विकास क्लब दुद्धी के अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल सचिव मोती अग्रहरी ,कोषाध्यक्ष कुमार कुंदन , संरक्षक गणों में देवेश मोहन ,विष्णुकान्त तिवारी ,संदीप गुप्ता ,रविन्द्र कुमार , रामलीला कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ,महामंत्री कमल कुमार कानू , पंकज जायसवाल , रामजी पांडेय , अनिल गुप्ता ,सरेन्द्र अग्रहरी मौजूद रहे | इससे पूर्व प्रभु श्रीराम की लंका विजय के उपरांत विजय जुलूस के रूप में शोभायात्रा निकाला गया जो पूरे नगर भ्रमण के उपरांत श्री संकट मोचन मंदिर प्रांगण पहुँची थी|

