सत्यपाल सिंह,,म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर कस्बे के रामलीला स्थल पर रविवार देर शाम रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर कमेटी की आवश्यक बैठक हुई। बैठक में रामलीला के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से मोनू जायसवाल को रामलीला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी में भूपेंद्र गुप्ता, मंदीप गुप्ता, सुदेश अग्रहरी और सुजीत अग्रहरी को उपाध्यक्ष, शुभम अग्रहरी को महामंत्री तथा सुरेश अग्रहरी और गुड्डू को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सात अक्टूबर को मुकुट पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अगले दिन आठ अक्टूबर से रामलीला मंचन शुरू होगा। आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।बैठक में दीपक सिंह अग्रहरि, लालता जायसवाल, गणेश जायसवाल, जितेंद्र कुमार गुप्ता, वीरेंद्र सोनी, सुनील कुमार सिंह, हृदय अग्रहरि, अजय कुमार सिंह और पंकज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।बताया गया कि म्योरपुर कस्बे में पिछले 61 वर्षों से रामलीला मंचन की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष भी परंपरा के अनुरूप रामलीला का आयोजन किया जाएगा।

