- अशोक मदेशिया
संवाददाता
ओबरा/सोनभद्र। ओबरा उपजिलाधिकारी की कार्यप्रणाली से असंतुष्ट अधिवक्ता शुक्रवार को हड़ताल पर रहें। अधिवक्ताओं ने ओबरा तहसील में व्याप्तभ्रष्टाचार के खिलाफ एवं एसडीम ओबरा के तानाशाही रवैया व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर तहसील प्रशासन हम अधिवक्ताओं की बातों को नहीं सुनना चाहती है तो ठीक है लेकिन तहसील में लंबित किसानों, व्यापारियों एवं आम जनता से जुड़े मामलों के निस्तारण के बारे में तो उसे सोचना चाहिए। प्रतिदिन सैकड़ों गांवों से किसान अपने मामले के निस्तारण के लिए तहसील न्यायालय आते हैं लेकिन जब हड़ताल की बात सुनते हैं तो वह पुन: अपने गांव वापस लौट जाते हैं जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दिया कि अगर अधिवक्ताओं की जायज मांगों को नहीं सुना गया तो अधिवक्तागण अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेंगे ।
इस अवसर पर सोनांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश मिश्रा, महामंत्री अनिल मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर यादव,संजीत कुमार,राजेश कुमार, अनिल कुमार, गजेंद्र यादव, पुष्पराज पांडे, उमेश चंद्र शुक्ला, मनीष मिश्रा, वीरेंद्र पांडे,मनोज पाठक आदि सैकड़ों अधिवक्ता उपस्थित थे।
उपजिलाधिकारी के कार्यप्रणाली से असंतुष्ट वकीलों ने किया प्रदर्शन।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, September 16, 2022 12:06 PM
---Advertisement---

