अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

जयदीप गुप्ता,

कोन ,सोनभद्र, अन्य धाराओं में वांछित अभियुक्त को कोन पुलिस ने किया गिरफ्तार थाना कोन पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त को  गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभारी रोकथाम एवं इसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बंध में चलाये जा रहे वारण्टी अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के नक्सली बालेश्वर ठाकुर पुत्र रामबदन ठाकुर, निवासी राजी, थाना खरौंधी (भवनाथपुर), जनपद गढ़वा, झारखण्ड, उम्र लगभग 38 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध लगभग आधा दर्जन अभियोग विभिन्न गम्भीर अपराधों जैसे धारा 307/302 भादवि व धारा 5 विस्फोटक अधिनियम व आयुध अधिनियम आदि में पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त काफी दिनों से फरार चल रहा था ।

*पुलिस टीम का विवरणः-*
*01.* प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
*02.* उ0नि0 उदयभान राव, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।
*03.* का0 दयाशंकर, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment