अपडेट::नहाने गए चारो बच्चो का मिला शव,प्रशासन ने राहत की सांस

By:

On: Monday, September 14, 2020 2:16 PM

---Advertisement---

अपडेट::नहाने गए चारो बच्चो का मिला शव,प्रशासन ने राहत की सांस

सोनभद्र: सीमावर्ती कुड़ार में शनिवार को डूबे चौथे किशोर का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया गया है। आज शाम चार बजे के करीब मछुआरों को घटनास्थल से लगभग आठ किलोमीटर दूर कुर्छा में लापता बालक रोहित पुत्र लाल बहादुर (14) निवासी लमसरई का सिर मिला। उसके कुछ देर दूर घटनास्थल से दस किलोमीटर दूर चतरवार में बाकी शरीर को खोज निकाला। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माना जा रहा है कि जलीय जंतुओं द्वारा बालक के सिर को धड़ से अलग कर दिया गया
सभी शवों के मिलने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। जुगैल थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह, कांस्टेबल सतेंद्र कुमार, सुरेश तिवारी, गढ़वा पुलिस की ओर से गढ़वा थाना प्रभारी संतोष तिवारी, एसआई प्रकाश नारायण, आरक्षक अरविद यादव, महफूज खान, राजकुमार द्विवेदी खोजबीन में शामिल रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now