सिंगरौली *नशे के विरुद्ध चितरंगी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई*
*08 किलो 200 ग्राम गांजा पौधों की अनुमानित कीमत ₹1.20 लाख*
*पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत (भा.पु.से.)* एवं *पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा श्री हेमंत चौहान (भा.पु.से.)* के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में *पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. (भा.पु.से.)* के निर्देशन, *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.)* के मार्गदर्शन, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी श्री ललित बैरागी के मार्गदर्शन थाना प्रभारी चितरंगी श्री सुधेश तिवारी के नेतृत्व में थाना चितरंगी पुलिस ने अवैध रूप से गांजा के पौधे उगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 11 नग हरे गांजा पौधे जब्त किए हैं।
दिनांक 11.09.2026 को थाना चितरंगी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नौगई सेकण्ड निवासी रज्जू उर्फ राजेश्वर केवट ने अपने घर की बाउंड्री के भीतर अवैध रूप से गांजा के पौधे लगा रखे हैं। सूचना की तस्दीक एवं विधिसम्मत कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी चितरंगी निरीक्षक सुधेश तिवारी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी के घर के पीछे स्थित बाउंड्री परिसर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां उगाए गए गांजा के 11 हरे पौधे बरामद हुए, जिनका कुल वजन 08 किलो 200 ग्राम पाया गया। जब्त गांजा पौधों की अनुमानित कीमत करीब ₹1,20,000 आंकी गई है।
मामले में आरोपी रज्जू उर्फ राजेश्वर केवट पिता अभिलाष उर्फ बनवारी केवट, उम्र 37 वर्ष, निवासी नौगई सेकण्ड, थाना चितरंगी, जिला सिंगरौली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कृत्य पर थाना चितरंगी में अपराध क्रमांक 441/2026, धारा 8/20(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को माननीय विशेष न्यायालय एनडीपीएस के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*जब्त सामग्री : गांजा के 11 नग हरे पौधे, कुल वजन 08.200 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,20,00*
*कार्रवाई में थाना प्रभारी चितरंगी निरीक्षक सुधेश तिवारी, उप निरीक्षक उग्रभान वर्मा, सहायक उप निरीक्षक सतीश दीक्षित, आरक्षक मुकेश पाण्डेय एवं महिला आरक्षक उमा शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*
सिंगरौली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी है।

