बलिया नाला में धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश उत्सव, विधि-विधान से हुआ गणेश जी का पट उद्घाटन

---Advertisement---

 

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनटीपीसी चार नंबर गेट के सामने बलिया नाला परिसर में विगत कई वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव के प्रथम दिन 14 सितंबर को विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना की गई।

शाम को पूजा-अर्चना के पश्चात गणेश जी का पट खोला गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान शिव कुमार सविता, उनकी धर्म पत्नी रीता देवी, सुपुत्र सौरव, रितेश शर्मा एवं व्यवस्थापक अजीत तिवारी जी सहित गेंदा लाल, राजू ठाकुर, राजन श्रीवास्तव राजू यादव बलिया नाला के सभी वासियों ने मिलजुल कर पूजा अर्चना आरती की उपस्थिति में गणेश जी का पट खोला गया।

पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। गणेश उत्सव को लेकर आयोजकों एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में भी गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लेने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now