खुटहनिया ग्राम सभा मे वर्षो से चली आ रही परंपरा कोरोना के चलते स्थगित

By:

On: Sunday, September 13, 2020 5:01 PM

---Advertisement---

खुटहनिया ग्राम सभा मे वर्षो से चली आ रही परंपरा कोरोना के चलते स्थगित

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:तेजस्वी खेल प्रतियोगिता की बैठक खुटहनिया ग्राम सभा मे हुई। वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए सरकार द्वारा जारी निर्देश का पालन करते हुऐ सोशल डिस्टेंसिग के अनुपालन मे बैठक संपन्न हुई। गांव मे प्राचीन काल से अनवरत चली आ रही परंपरा पितृ विसर्जन के अवसर पर विशाल कुश्ती / दंगल प्रतियोगिता का आयोजन पिछले 70 वर्षों से अनवरत किया जा रहा है। जिसमें आसपास के लगभग 50 गांवो का सहयोग प्राप्त होता रहा है। जिसमें इस वर्ष पित्र विसर्जन पर आयोजित होने वाला कुश्ती/दंगल नहीं किया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता श्याम लाल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा घोरावल विधानसभा प्रभारी पंडित प्रकाश पांडेय रहे। विशिष्ट अतिथि राकेश पाण्डेय भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष घोरावल, कोषाध्यक्ष बृजेश सिंह, कमला प्रसाद मौर्य, सूचनाा मंत्री सांवली ,रामसकल, कृष्ण कुमार, सुलेमान अली, शत्रुघ्न प्रजापति, रामअवतार, रामप्रसाद, बचाऊ मौर्य, आजाद खाँ, तेज मोहम्मद, राजकुमार उपस्थित रहे।ग्राम प्रधान कन्हैया लाल ने संचालन किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now