ब्रेकिंग::नदी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत

By:

On: Saturday, September 12, 2020 9:44 AM

---Advertisement---

ब्रेकिंग::नदी में नहाने गए चार बच्चों की डूबने से मौत

चोपन (अशोक मद्देशिया) जुगैल थाना अंतर्गत कुडारि ग्राम सभा में 6 बच्चे में नदी नहाने गए 4 बच्चे नदी में डूब गए,दो बच गए उनके साथ गए हुए बच्चों ने भाग कर लोगों को इसकी जानकारी दी मौके पर पुलिस बल व ग्रामीणों ने पहुंचकर डूबे हुए बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लमसरई गांव के अमित पुत्र राजेश उम्र 16 वर्ष ,आनंद पुत्र लाल पति उम्र 14 वर्ष, रोहित पुत्र लाल बहादुर उम्र 14 वर्ष, सभी निवासी लम सरई मध्य प्रदेश व राहुल पुत्र कुंजीलाल उम्र 16 वर्ष निवासी रमडीहा मध्यप्रदेश अपने कुछ दोस्तों के साथ कोचिंग पढ़ने के बाद नदी नहाने के लिए कुडारी स्थित नदी पर पहुंचे नहाने के दौरान ही उक्त चारों बच्चे नदी में डूबने लगे उनके साथ गए बच्चे डर कर मौके से भाग गए और जाकर इसकी सूचना घरवालों को दी सूचना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्राम वासी वहां पहुंचकर नदी में डूबे हुए बच्चों के तलाश में लग गए घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय पुलिस भी बड़ी संख्या में मछुआरों की मदद लेकर लाश की खोजबीन में लगी हुयी है, समाचार लिखे जाने तक किसी का शव नहीं प्राप्त हो सका था।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now