विकास नगर की क्षतिग्रस्त सड़क पर रहवासियों का जल्द फुट सकता हैं गुस्सा

By:

On: Sunday, September 6, 2020 12:50 AM

---Advertisement---

विकास नगर की क्षतिग्रस्त सड़क पर रहवासियों का जल्द फुट सकता हैं गुस्सा

सोनभद्र:रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के विकास नगर कालोनी में खराब सड़क आज तक नहीं बन सकी है। इसको लेकर स्थानीय लोगों में नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हैं। जनहित में शिकायत करने पर चेयरमैन व नगर पालिका प्रशासन द्वारा अभद्रता पूर्वक बात किया जाता हैं। स्थानीय लोगों का कहना हैं जल्द ही सभासद व नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोला जायेगा। अधिवक्ता अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि नगर पालिका कार्यालय

पर सड़क की शिकायत करने पर कार्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष नहीं मिलते हैं। वह बहाना बनाकर अन्य कार्य का बहाना बनाकर टाल देते हैं। विकास नगर में लाखन बाबा मंदिर से पुसौली सम्पर्क मार्ग नगर पालिका सीमा तक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। चेयरमैन से कई बार शिकायत किया गया लेकिन वह गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। स्थानीय निवासी अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि

नगर पालिका चेयरमैन ज़ब से बिंदु जायसवाल बने हैं हम लोगों को बहुत उम्मीद थी कि तहसील कालोनी का सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जायेगा लेकिन आज तक इस सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो सका। जबकि इस सड़क का पूर्व में टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now