जिलाधिकारी से मिलकर ट्रैक्टर मालिकों ने लगाई फरियाद,विंढमगंज रेंजर व डिप्टी रेंजर पर अबैध वसूली करने का लगाया आरोप

By:

On: Wednesday, September 2, 2020 2:37 AM

---Advertisement---

जिलाधिकारी से मिलकर ट्रैक्टर मालिकों ने लगाई फरियाद,विंढमगंज रेंजर व डिप्टी रेंजर पर अबैध वसूली करने का लगाया आरोप

खेती किसानी कार्यों को करने वाले ट्रैक्टर संचालकों को प्रलोभन दे बालू खनन करवाने के नाम पर वसूले लाखो रुपये

आरोप की रेलवे में सरकार को बालू आपूर्ति की बात कह 10 हजार रुपये प्रति माह की दर से 6 माह की एंट्री ले लिया गया और दूसरे से दोहरीकरण में करवाया बालू की सप्लाई

रेलवे दोहरीकरण में लगे बालू का रॉयल्टी व सभी कागजात जाँच का भी मांग किया है

जिलाधिकारी ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए ,दिये टीम गठित कर जाँच कराने का निर्देश

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:तहसील क्षेत्र के जोरुखाड़ ,हरनाकछार , केवाल घिहवी व अन्य गांवों के दर्जन भर ट्रैक्टर स्वामियों ने आज जिलाधिकारी सोनभद कार्यालय पहुँच कर यस राज लिंगम से मुलाकात की और अपनी समस्यायों से अवगत कराया ,ट्रैक्टर स्वामियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन व सपथ पत्र सौंप कर विंढमगंज रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव व डिप्टी रेंजर राजकुमार मौर्या पर गंभीर आरोप लगायें|दिए पत्र के मुताबिक अवगत कराया कि वे सब ट्रैक्टर मालिक थाना विंढमगंज व रेंज विंढमगंज के निवासी है,आरोप लगाया कि विंढमगंज के रेंजर विजेंद्र श्रीवास्तव व डिप्टी रेंजर आर के मौर्य व अन्य वनकार्मियों ने मिलकर हम सभी लोगों का मीटिंग रखा और रेलवे दोहरीकरण सहित अन्य कंपनियों में बालू गिराने का प्रस्ताव रखा ,जिस पर हम लोगों ने अवैध खनन करने से मना कर दिया तो रेंजर में हमलोगों को आश्वासन दिया कि पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की है कोई कार्रवाई हम लोगों के खिलाफ नहीं होगा।जब कोई उच्च अधिकारी का दौरा होगा तो हम लोगों सूचना दे दी जाएगी।यह कहकर हम लोगों से 10 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से छः -छः महीने का क़िस्त जमा कर दो फिर काम करने के लिए हम सूचित कर देंगे, तो हम सभी लोगो ने राजकुमार मौर्या के पास छः लाख जमा कर दिए।लेकिन हम लोगो को अभी तक कोई काम की सूचना नहीं दिए।यह जरूर किये कि हम लोगो से पैसा लिए और दूसरे ट्रेक्टर वालो से बालू की सफ्लाई करवाये।व अन्य काम करवाये अब हम लोग अपना पैसा मांगने लगे तो हम लोगों पर एफआईआर की धमकी व जान से मारने की धमकी दिया जाने लगा।

उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध करते हुए अपना पैसा दिलवाये जाने की मांग के साथ साथ मामले की किसी एजेंसी से जांच की भी मांग किया है।जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए।रेलवे दोहरीकरण के कागजात,वन विभाग द्वारा अबैध वसूली व अबैध खनन को लेकर संबंधित को टीम गठित कर जांच कराने का निर्देशित किया |इस मौके पर ट्रैक्टर मालिकों में अशोक यादव , कमलेश कुमार , महेंद्र प्रताप ,अनूप कुमार भगवान ,पंकज कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार , सिकंदर कुशवाहा ,हरिनाथ यादव उपस्थित रहें|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now