केकराही
करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ककराही गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप शनिवार को लगभग रामप्यारी देवी पत्नी बसंत लाल उम्र लगभग 75 वर्ष शौच के लिए रेलवे ट्रैक के समीप गई थी ।कि चुनार से चोपन की तरफ जा रही मालगाड़ी की आवाज न सुनने से उसकी चपेट में आ गई जिससे उसकी गंभीर चोट लग गई।और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई ।घटना से घर में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची करमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
Sonbhadra crime:ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत
---Advertisement---

