*अनपरा तापीय परियोजना में सेवा संकल्प अभियान 2026 का शुभारंभ*

---Advertisement---

*कार्यालयों व आवासों में सैकड़ों आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित किया गया*
अनपरा सोनभद्र।अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं अजय कटियार के नेतृत्व में परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने कार्यालयों तथा आवासों में देर शाम को सैकड़ों आशीर्वाद का दीप प्रज्वलित कर “सेवा संकल्प अभियान 2026” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीजीएम इं अजय कटियार ने कहा कि यह दीया केवल एक प्रकाश की लौ नहीं,बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी कृतज्ञता, ऊर्जा संरक्षण के संकल्प और ‘विकसित भारत 2047’ के सपने को साकार करने की एक पावन प्रतिबद्धता है।सभी लोग अपने-अपने आवासीय परिसरों, आंगनों और निर्धारित प्रशासनिक व सार्वजनिक स्थानों पर एक ‘आशीर्वाद का दीया’ जरूर जलाएं।यह दिया अनपरा परिवार की एकजुटता और देश सेवा के प्रति निष्ठा का प्रतीक बनेगा।
इस दौरान महाप्रबंधक प्रशासन इं एसएन मिश्र,महाप्रबंधक द ताप इं प्रशांत त्रिपाठी, महाप्रबंधक ब ताप इं चंद्र प्रकाश, महाप्रबंधक अ ताप इं डीके सिंह,महाप्रबंधक जानपद इं निशीथ शर्मा,अधीक्षण अभियंता मुख्यालय इं चंद्रमा प्रसाद,अधीक्षण अभियंता इं विमलेंद्र सिंह, इं चंद्र विजय, इं उत्पल शंकर, इं अच्युतेश कुमार, इं कर्मेंद्र सिंह, इं महेंद्र सिंह, इं कुमार गौरव केन, इं संजय सिंह, इं वीके दिनकर, इं आलोक त्रिपाठी,अधिशासी अभियंता इं आरके सिंह,इं डीके विकल,इं संघ रतन,इं प्रमोद यादव,सहायक अभियंता इं राजेश पांडेय,इं अभय कुमार,इं विजय कुमार,इं डीके सिंह सहित दर्जनों अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now