सिंगरौली,,,,गुरुवार को सिंगरौली स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2026 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान टीम एनसीएल ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने, हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करने, अपने आसपास और कार्यस्थल को साफ़ सुथरा रखने की शपथ ली।
मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनसीएल सीएमडी, श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन), श्री मनीष कुमार, निदेशक (तकनीकी), श्री आशुतोष द्विवेदी, सीवीओ एनसीएल, श्री अजय कुमार जायसवाल, कंपनी जेसीसी सदस्य-सीएमएस से श्री अजय कुमार, बीएमएस से श्री श्यामधर दूबे, आरसीएसएस से श्री लाल पुष्पराज सिंह, एचएमएस से श्री अशोक पांडे एवं मुख्यालय के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष व अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महाप्रबन्धक (मानव संसाधन/कल्याण) श्री राजेश त्रिवेदी ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाई।
एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों में भी “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत ‘स्वच्छता शपथ’ सहित कई कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
गौरतलब है कि एनसीएल में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” की थीम के साथ 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2026 तक मनाया जा रहा है । इस अभियान के तहत एनसीएल मुख्यालय सहित सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा जन-जागरूकता, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, ‘स्वच्छता ज्ञान यात्रा’, ‘स्पोर्ट्स फ़ॉर स्वच्छता’ और घर-घर सफ़ाई अभियानों का आयोजन होगा।
साथ ही, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, ‘कबाड़ से जुगाड़’ रीसाइक्लिंग, और विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए स्वच्छता को बढ़ावा दिया जाएगा। सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य जांच, पीपीई किट वितरण और सिंगल-विंडो कल्याण शिविर भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का समापन 2 अक्तूबर, 2026 को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वैच्छिक श्रमदान के साथ किया जाएगा और समापन कार्यक्रम में विविध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों, सफ़ाई मित्रों को सम्मानित किया जाएगा।

