पिपरी /,सोनभद्र पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में वारंटी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 140/2019, धारा 323, 504, 506 भादवि से संबंधित 01 नफर वारंटी अभियुक्त सूरज पुत्र दयाशंकर यादव, निवासी लोक कॉस्ट हाउस, न्यू बाजार, बिरला कॉलोनी, रेणुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
सूरज पुत्र दयाशंकर यादव निवासी लोक कॉस्ट हाउस, न्यू बाजार, बिरला कॉलोनी, रेणुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 26 वर्ष।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 जितेन्द्र सरोज चौकी प्रभार रेणुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 शंकर लाल चौकी रेणुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र।

