इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलाशा करते हुवे आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

---Advertisement---

 अनपरा /सोनभद्र ,इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलाशा करते हुवे आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार।।पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
*इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी के मामले का सफल अनावरण*
* 01 अभियुक्त गिरफ्तार एवं 02 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में*
*कब्जे से 11 बोरी में इलेक्ट्रिक केबिल तार एवं चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में चोरी की घटनाओं का सफल अनावरण करने व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा *श्री प्रणय प्रसून श्रीवास्तव* के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना अनपरा पुलिस द्वारा *मु0अ0सं0-187/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस* से संबंधित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार तथा 02 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। अभियुक्त/बाल अपचारियों के कब्जे से चोरी किया गया *इलेक्ट्रिक केबिल तार 11 बोरियों में* तथा चोरी में प्रयुक्त *TVS ई-रिक्शा* बरामद किया गया है। प्रकरण में *धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी* की गई है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 13.09.2026 को थाना अनपरा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0-03 स्थित एक इलेक्ट्रिक की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा इलेक्ट्रिक केबिल तार चोरी किए जाने के संबंध में *थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-187/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस* पंजीकृत किया गया था।

*कृत कार्यवाही*
विवेचना एवं चोरी के माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किए जा रहे थे। दिनांक 15.09.2026 को मुखबिर की सूचना एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर दुल्लापाथर रोड स्थित जियो टावर के पास TVS ई-रिक्शा से चोरी के केबिल तार को ले जाते हुए एक अभियुक्त एवं दो बाल अपचारियों को पकड़ लिया गया। मौके पर बरामद चोरी के सामान की पहचान वादी मुकदमा द्वारा अपने दुकान से चोरी हुए सामान के रूप में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त व दो बाल अपचारियों को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

*पूछताछ का विवरण*
पूछताछ में अभियुक्त एवं बाल अपचारियों द्वारा बताया गया कि दिनांक 13.09.2026 को वे चोरी करने के उद्देश्य से ई-रिक्शा से सिनेमा रोड की तरफ घूम रहे थे। वार्ड नं0-03 में सुनसान स्थान देखकर इलेक्ट्रिक की दुकान का ताला तोड़कर भोर के समय दुकान से केबिल तार बोरियों में भरकर ई-रिक्शा से अपने साथ ले गए थे। रास्ते में कुछ बोरियां गिर गई थीं, जिन्हें वे उठा नहीं सके। शेष चोरी के माल को ई-रिक्शा में छिपाकर रख दिया था तथा बाद में चोरी के सामान को बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे, तभी पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. सुरेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 लालचन्द्र, निवासी ग्राम डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष।
2. दो बाल अपचारी (उम्र करीब 14 व 15 वर्ष)

*बरामदगी का विवरण*
1. तीन सफेद प्लास्टिक की बोरियों से 30 बण्डल 2.5 एमएम एल्यूमिनियम केबिल तार।
2. दो लाल/सफेद प्लास्टिक की बोरियों से 13 बण्डल 2.5 एमएम एल्यूमिनियम केबिल तार।
3. चार सफेद प्लास्टिक की बोरियों से 08 बण्डल 2.5 एमएम कॉपर केबिल तार।
4. दो सफेद प्लास्टिक की बोरियों से 02 बण्डल 6 एमएम 4-कोर (फेस) कॉपर केबिल तार।
5. चोरी के माल के परिवहन में प्रयुक्त 01 TVS KING EP4 ई-रिक्शा संख्या UP64CT6064,
*कुल : 11 बोरियों में इलेक्ट्रिक केबिल तार बरामद।*

*गिरफ्तार/अनावरण करने वाली पुलिस टीम*
1. प्र0नि0 प्रणय प्रसून श्रीवास्तव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 जयशंकर राय, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 कमलेश सिंह यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
4. का0 मो0 खलील अहमद, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
5. का0 सौरभ वर्मा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।
6. म0हे0का0 किरन यादव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now