सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। आज बुधवार को भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय के परिसर मे छात्र-नौजवानों के बीच PDA जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या मे छात्रों ने कार्यक्रम मे भाग लिया और समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के दुद्धी विधानसभा के छात्रसभा अध्यक्ष अजय यादव ने किया।
कार्यक्रम मे समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम प्रभारी श्री अखिलेश यादव (जिज्ञासु) की प्रमुख उपस्थिति रही। इसके अलावा दुद्धी डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष परमजीत सिंह, ओबरा डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश यादव, रविन्द्र यादव राजू शर्मा, सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-नौजवानों को समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व मे किए गए कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल के दौरान लागू की गई विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में छात्र-नौजवानों और आम जनता के हित में कई योजनाएं संचालित की गई थीं, जिनमें से कुछ योजनाएं वर्तमान में बंद हैं। अगर 2027 समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो पार्टी के अनुसार इन बंद योजनाओं को पुनः शुरू कराने का प्रयास किया जायेगा।

