सत्यपाल सिंह,,,म्योरपुर ,सोनभद्र
म्योरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गुरुवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना।समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार सिंह, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार और ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने रक्तदान शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना समाज के लिए सकारात्मक संदेश है। ऐसे आयोजनों से लोगों में सेवा भावना और जागरूकता बढ़ती है।
मौके पर एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता, सीएमओ रमेश कुमार मिश्र, सीएचसी अधीक्षक शिशिर श्रीवास्तव, डॉ. अंकित सिंह, वीरेंद्र, बबईसिंह , सुजीत, गणेश जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सीएमओ रमेश कुमार मिश्र ने किया।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटे फल
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, September 17, 2026 10:51 PM
---Advertisement---

