दुद्धी मे पुलवामा हमले के विरोध में प्राथमिक एवं जूनियर शिक्षक संघ ने निकाला जुलूस ।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय कस्बा दुद्धी मे प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर शिक्षक संघ ने संयुक्त रूप से कैंडल मार्च जुलूस निकाल कर पुलवामा हमले मे शहीद हुये लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित किया । और पाकिस्तान के विरोध में जमकर नारे लगाए l शिक्षकों ने जुलूस मे पाकिस्तान मुर्दाबाद हत्यारों को फांसी दो आदि के नारे लगा रहे थे l प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यापकों का जुलूस बीआरसी कार्यालय से निकला जो नगर के प्रमुख मार्गो से नारेबाजी करते हुए मां काली मोड़ तक गया वहां से वापस आकर बीआरसी कार्यालय परिसर मे पुलवामा मे शहीद हुए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया l शिक्षकों ने सरकार से मांग किया है कि हमलावरों को तत्काल प्रभाव से पड़कर उन्हें मौत की सजा दी जाए l इस मौके पर जुलूस मे शैलेश मोहन , देवनारायण कुशवाहा , भोला नाथ अग्रहरि , मनोज , अखिलेश कुशवाहा ,प्रवीण द्विवेदी, अवधेश कनौजिया, राजकुमार ,नीरज कनौजिया ,बिहारी लाल, मनोज जायसवाल, अरुण कुमार राय सहित काफी संख्या मे शिक्षा विभाग के लोग मौजूद रहे l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now