Sonbhadra mardar: हमलावर ने बाइक मैकेनिक के ऊपर पेशकस की वार, इलाज के दौरान मौत

By:

On: Friday, September 27, 2024 2:38 AM

---Advertisement---

Sonbhadra mardar: हमलावर ने बाइक मैकेनिक के ऊपर पेशकस की वार, इलाज के दौरान मौत

पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल, एक हफ्ते में मारपीट के दौरान दो की मौत

■ नगर के कीर्ति हॉस्पिटल के समीप का मामला

■ पुलिस ने एक हमलावार को किया गिरफ्तार

सोनभद्र:राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कीर्ति पाली हास्पिटल के समीप दोपहर बाद बाइक सवार हमलावरों ने एक दुकान पर घुसकर बाइक मैकेनिक के ऊपर लाठी-डंडे व पेचकस से जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कीर्ति पाली हास्पिटल के समीप 22 वर्षीय हिमांशु गुप्ता पुत्र राजू गुप्ता, निवासी कम्हारी अपने दुकान पर बैठा हुआ था। इसी बीच दो तीन बाइक से करीब आधा दर्जन की संख्या में आए हमलवारों ने उसके दुकान में घुसकर लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। इसके बाद दुकान में रखे पेचकस से मैकेनिक को कई जगहों पर गोंद दिया। मारपीट व शोर सुनकर लोगों की भीड़ इकहा हो गई। गंभीर रूप से घायल मैकेनिक हिमांशु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय ने बताया कि इएक आरोपी अभिजीत गिरी, निवासी घुरमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment