घोरावल (सोनभद्र): घोरावल कोतवाली क्षेत्र के धौराकुंड मे संदिग्ध परिस्थितियों मे एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। धौराकुंड गांव की सुनीता 25 वर्ष पत्नी धर्मेंद्र यादव की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम सुनीता और उसके पति के बीच घरेलू मामलों को लेकर कुछ वाद विवाद हुआ। उस समय घर में सुनीता के सास और ससुर नहीं थे। पति भी कहीं चला गया था। सुनीता घर से बाहर आई और परिवार के अन्य लोगों से बोली कि उसने जहर जैसी कोई चीज खा लिया है और पेट में दर्द हो रहा है। ससुराल के लोगों ने घोरावल नगर के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया। सुनीता के मायके के लोग भी निजी अस्पताल पर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर तत्काल अन्यत्र ले जाने के लिए कह दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सुनीता के पिता राम लखन यादव की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम होने के लिए पुलिस ने भेज दिया। मन्दहा गांव की सुनीता की शादी मई 2022 मे धौराकुंड के धर्मेंद्र यादव के साथ हुई थी। धर्मेंद्र ट्रक चालक है। सुनीता को डेढ़ साल की एक लड़की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर का लग रहा है। मृतका के पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुनीता की मौत कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा। इसके बाद मिली तहरीर पर कार्रवाई होगी।
Sonbhadra crime: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस
---Advertisement---

