Sonbhadra crime:24 घंटा,दो लाशे,नाले में मिली दोनो लाशे

By:

On: Friday, September 20, 2024 1:30 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चेरूई गांव में 24 घंटे में गुरुवार को दूसरी लाश फुलवरिया मंदिर के पास के नाले में उत्तराया मिला। मृतक के शव की शिनाख्त गांव के ही अभय पांडेय के 45 रूप में हुई है। वह दहेज हत्या में 18 साल की सजा काटकर करीब आठ माह पहले ही नवंबर 2023 को बाहर आया था।

पुलिस के अनुसार मृतक की नाक बोवत्स और मुंह से खून निकल रहा था,लेकिन शरीर पर कहीं भी चोट के तक। निशान नहीं मिले हैं। इसके पहले बुधवार की सुबह गांव की ही गर्भवती महिला सरोज यादव का शव नाले में औंधे मुंह मिला था।

 

चेरूई ग्राम पंचायत निवासी अभय ही पांडेय बुधवार की सुबह घर से कहीं जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह शाम को भी घर नहीं लौटा। फिर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की,

एक दिन पहले सुबह घर से निकला था, दूसरे दिन घर वालों को मिली मौत की खबर

*• दहेज हत्या में दोषी होने पर 18 साल की सजा काटकर करीब आठ माह पहले आया था अभय

लेकिन कहीं पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह अभय का शव फुलवरिया मंदिर के पास स्थित नाले में उतराया मिला। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने स्वजन से अभय के बारे में पूछताछ की और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।स्वजन के अनुसार अभय को कोई बच्चे नहीं हैं। घर में माता-पिता, भाई व अन्य लोग रहते हैं। चेरूई चौकी प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि अभय बुधवार की सुबह से ही घर से लापता था। उसका शव गुरुवार को नाले में मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

महिला की मौत मामले में ससुराल मायके पक्ष में हुई पंचायत चेरूई निवासी महिला सरोज यादव का शव बुधवार की सुबह बंधी के नाले में उतराया मिला था। मारकुंडी निवासी मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी थी। गुरुवार को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक पंचायत चली। मारकुंडी प्रधान उधम सिंह यादव ने दोनों पक्ष को समझाकर शांत कराया।

फिर स्वजन शव लेकर दाह संस्कार के लिए घर लौट गए। मामले में फिलहाल कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment