Sonbhadra: कांग्रेस महिला मोर्चा के स्थापना दिवस की रूपरेखा तैयार

By:

On: Saturday, September 14, 2024 3:07 PM

---Advertisement---

महिला कॉंग्रेस की जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने शनिवार को पत्रकार वार्ता करती हुई कहा की अखिल भारतीय महिला कॉंग्रेस की अध्यक्ष अल्का लाम्बा जी के आह्वान पर 15 सितंबर को महिला कॉंग्रेस 40 वा स्थापना दिवस पर सदस्यता अभियान की शुरूवात किया जाएगा, इसके अभियान को धार देने के लिए महिला कॉंग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी ने महिला कॉंग्रेस की जिला और शहर अध्यक्षों को ज़्यादा से ज़्यादा महिलाओं को सदस्यता दिलाने का निर्देश दिया है,

जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा की यह सदस्यता पूरी तरह से ऑन लाइन रहेगा, जिसके तहत हर वर्ग की महिलाएं पांच साल के लिए महिला कॉंग्रेस की सदस्य बन सकती है, मात्र 100 रुपये की फीस ऑन लाइन जमा कराते ही हर महिला सदस्य को उसी समय एक सर्टिफिकेट ऑन लाइन प्राप्त हो जाएगा!

उन्होंने कहा की महिला कॉंग्रेस की सदस्यता जनपद के प्रत्येक ब्लाकों और न्याय पंचायत स्तर पर चलाया जाएगा, वही जनपद के नगर/ शहरो मे भी यह अभियान चलाया जाएगा, जनपद मे 50000 महिलाओं को महिला कॉंग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य है, इसको लेकर तैयारीया की जा रही है,

श्रीमती चौबे ने कहा की जनपद मे महिलाओं, बेटियों पर बलात्कार,अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, घटनाएं हो जाने के बाद भी मुक़दमा दर्ज करने और और अपराधियों को पकड़ने मे प्रशासनिक अधिकारी टाल मटोल करते रहे है, ऐसे मे महिलाओं को संगठित होकर अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ेगा ‘

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment