Sonbhadra:भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश यादव का पुतला फूंकने और अपमानजनक नारेबाजी से भड़के सपा कार्यकर्ता, मुकदमा दर्ज करने की मांग

By:

On: Saturday, September 14, 2024 11:54 AM

---Advertisement---

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश यादव का पुतला फूंकने और अपमानजनक नारेबाजी से भड़के सपा कार्यकर्ता कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

रावटसगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंकने और इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ की गई अपमानजनक नारेबाजी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखाई दिया। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने पुतला फूकने और अपमानजनक नारेबाजी का विरोध करते हुए रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की माँग की,इस संबंध में एक तहरीर भी उन्होंने पुलिस को सौंपा है।

बता दें शनिवार दोपहर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा मठाधीशों को माफिया बताने के बयान का विरोध करते हुए पुतला फूंका था इस दौरान उन्होंने अपमानजनक नारेबाजी की और ” अखिलेश यादव की क्या दवाई ,जूता चप्पल और पिटाई ” का नारा भी लगाया था। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने इस नारेबाजी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी जैसे राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष पर व्यक्तिगत निशाना लगाते हुए उनके खिलाफ शब्दों का प्रयोग किया इसको लेकर उनके ऊपर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।,इस मौके पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ,जसवंत सिह पटेल, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृपा संकर चौहान,JP भारती अंबेडकर वाँहनीं के राष्ट्रीय सचिव, मुन्ना कुशवाहा, मनीष त्रिपाठी मौजूद रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment