Sonbhadra:रोजगार मेलें में कुल 79 अभ्यर्थियों का चयन

By:

On: Thursday, September 12, 2024 2:07 PM

---Advertisement---

Sonbhadra:रोजगार मेलें में कुल 79 अभ्यर्थियों का चयन जिला सेवायोजन कार्यालय, परिसर, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। उ०प्र० राज्य सड़क परिवहन (सोनभद्र डिपो) में चालक की संविदा भर्ती एवं निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियां जिसमें हिण्डाल्को इण्डस्ट्रीज, लैट्रीक स्टाफिंग, एस०आई०आई०सी०, एल०आई०सी०, रावर्ट्सगंज, वाकरू इण्टरनेशनल प्रा० लि० इत्यादि ने प्रतिभाग किया। इस मेलें में विभिन्न पदों पर कम्पनियों द्वारा कुल 79 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी, रोजगार मेला प्रभारी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव,जमील अहमद,प्रदीप कुमार सिंह, यंग प्रोफेशनल सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, मनोज कुमार एवं श्री अंशोक कुमार प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment