अनसूचित बस्ती में चला महा पर्व सदस्यता अभियान

By:

On: Thursday, September 12, 2024 1:45 PM

---Advertisement---

नगर के वार्ड एक मे अनसूचित मोर्चा ने चलाया अभियान

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सदस्यता महा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को पूरब मोहाल वार्ड नंबर एक अनसूचित बस्ती में चलाया गया महा पर्व सदस्यता अभियान अनुसूचित जाति मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमे लगभग 150 सदस्यों को जोड़ने का काम किया गया।

वही सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत द्वारा बताया गया कि भाजपा संगठन द्वारा टोल फ्री नंबर 88 000 0 20 24 पर मिस कॉल देना है जिसके मैसेज द्वारा आपको सदस्यता ग्रहण करनी है जिसमें कार्ड बनकर आपके मोबाइल पर उपलब्ध हो जाएगा । वही प्रमुख ने बताया कि 17 सितंबर तक घर-घर संपर्क करके सदस्यता करने को सभी पदाधिकारी को दिशा निर्देशित किया गया है विशिष्ट सदस्यता अभियान में प्रमुख बाजारों रेलवे स्टेशन बस स्टैंड कचहरी चट्टी चौराहा सामाजिक संगठन सहित विभिन्न स्थानों पर शिविर कैंप के माध्यम से सदस्यता अभियान में लोगों के मोबाइल द्वारा मिस कॉल देकर सदस्य बनाने का आकार किया जाएगा इस मौके पर

सभासद दिनेश भारती रमेश कनौजिया संजय पासवान,अमन वर्मा,आलोक रावत आदि लोग मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment