Sonbhadra:सार्वजनिक स्थानों पर प्रकाश हेतु लगाए गए हाईमास्ट लाईट

By:

On: Tuesday, September 10, 2024 2:44 PM

---Advertisement---

नगर के 10 स्थानों पर हाईमास्ट लाईटों का हुआ लोकार्पण

सोनभद्र।नगर पालिका परिषद सोनभद्र की सीमा में आवश्यक स्थानों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिये नागरिकों द्वारा की जा रही मांग को दृष्टिगत पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अर्न्तगत नगर के निम्नवत स्थानों वार्ड नं0 16 बभनौली में दुर्गा मंदिर के पास, वार्ड नं0 06, बढ़ौली महाल दलित बस्ती रामबली के घर के पास,, वार्ड नं0 11, अम्बेडकर नगर में सिन्होरवा बाबा तालाब के पास, अस्थाई गौशाला कैम्पस में, वार्ड नं0 05 तहसील कालोनी में विनोद के घर के पास तिराहे पर, वार्ड नं0 24 कम्हारी में महावीर चौराहा के पास, भिलाही बांध फिल्टर प्लाण्ट पर, रौप सहिजन महाल चाड़ी माता मंदिर के सामने, वार्ड नं0 11 मेें वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर ईदगाह के पास, वार्ड नं0 12 उरमौरा उत्तरी महाल में कैलाा/जोगन्दर के घर के सामने कुल 10 स्थानों पर हाईमास्ट लाईटों के अधिष्ठापन का कार्य कराया गया है जिसका लोकार्पण मंगलवार को रूबी प्रसाद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र के कर-कमलों द्वारा किया गया। रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र द्वारा बताया गया कि नगर के चतुर्दिक विकास, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता एवं नगर के सौन्दर्यीकरण कार्य तेजी से कराये जाने के लिये मैं तत्परतापूर्वक प्रयत्नशील हूॅ जिसका शीघ्र ही जनता को लाभ मिलेगा। कार्यों को सम्पन्न कराने में नगर वासियों/वार्ड के सदस्यगण द्वारा प्राप्त हो रहे सहयोग की सराहना करते हुये उन्होने कहा कि टीम भावना से मुश्किल कार्य भी आसानी से किया जा सकता है। उक्त अवसर पर सभासद मनोज चौबे, , वरिष्ठ समाजसेवी पंडित रामशकल चौबे , संजय जायसवाल , अंशु खान , अमित दूबे , आशीष केशरी , अजय गुप्ता , राजन गुप्ता , सुनील कुमार सिंह , ज्ञानचन्द चौबे , आशुतोष शुक्ला के अतिरिक्त पालिका के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment